📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

8 December : आज के बाद धनवान बन जाएगी ये राशियां, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा

📅 08 December 2021, 12:27 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
8 December : आज के बाद धनवान बन जाएगी ये राशियां, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा
8 December : आज के बाद धनवान बन जाएगी ये राशियां, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन वर्षा

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। ये राशियां व्यक्ति के भविष्य को लेकर कई तरह के संकेत देती हैं। आने वाले समय में आपके साथ अच्छा होगा या बुरा यह इन राशियों और इनसे संबंधित ग्रहों पर निर्भर करता है। 8 दिसंबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस दिन वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग इत्यादि का कारण माना जाता है, इसलिए कुछ विशेष राशियों के लिए 8 दिसंबर से अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। शुक्र 30 दिसंबर तक मकर राशि में विराजित रहेगा। इसलिए 8 से 30 दिसंबर तक इन तीन राशियों की चांदी ही चांदी रहने वाली है।

मेष राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मेष राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी। 8 से 30 दिसंबर तक आपका भाग्य आपका बहुत साथ देगा। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धन अर्जित करने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार के साथ आपका सुखद समय बीतेगा। मां लक्ष्मी आप के ऊपर मेहरबान रहेगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से ये समय अच्छा जाएगा। शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। वाहन, मकान या किसी लग्जरी चीज की खरीदी हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके काम की तारीफ होगी।

वृष राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन करने से वृष राशि के जातकों के जीवन में की सुखद बदलाव आएंगे। जैसे नौकरी और बिजनेस में लाभ होगा। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। मकान, बिजनेस या वाहन में पैसा निवेश करने के लिए यह सही समय है। काम की वजह से आपको यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है, हालांकि इस यात्रा से आपको लाभ ही होगा।

जिन लोगों को रोजगार की तलाश है उन्हें नौकरी मिल जाएगी। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लग्जरी लाइफ जीने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में मिठास आएगी। जिनकी शादी नहीं हो रही उनका विवाह का योग बनेगा। प्रेम के मामलों में सफलता के योग है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दान-धर्म करने से दुगुना लाभ होगा।

कन्या राशि

शुक्र गोचर से कन्या राशि के जातकों को भी बहुत लाभ होने वाला है। आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। मकान, वाहन इत्यादि की खरीदी बिक्री में लाभ होगा। पैसा निवेश करने पर फायदा होगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस बढ़ता चला जाएगा। पैसों की आवक में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। पूरे परिवार के साथ एक सुखद लाइफ जीने का अवसर मिलेगा। इस माह में दुख कम और सुख ज्यादा होंगे। प्रेम से जुड़े मामलों में लाभ होगा। कुँवारे लड़के लड़कियों को शादी के नए रिश्ते मिल सकते हैं। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें