ज्योतिषी

2024 के अंत में शुक्र और शनि की युति, इन राशियों के जातक हो सकते हैं धनवान , करियर में भी लगाएंगे ऊंची छलांग

Pushplata
2024 के अंत में शुक्र और शनि की युति, इन राशियों के जातक हो सकते हैं धनवान , करियर में भी लगाएंगे ऊंची छलांग
2024 के अंत में शुक्र और शनि की युति, इन राशियों के जातक हो सकते हैं धनवान , करियर में भी लगाएंगे ऊंची छलांग

Shukra Shani Yuti 2024: दैत्यों के गुरु शुक्र करीब 26 दिनों के बाद राशि परिवर्तन कर लेते हैं। शुक्र को सुख-संपदा, सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान, आकर्षण और प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही किसी न किसी ग्रह के साथ शुक्र की युति होती है जिसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शुक्र की युति न्याय के देवता शनिदेव के साथ हो रही है। शनि को कर्मफल दाता कहा जाता है, जो जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि साल के अंत में कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति हो रही है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कुंभ में शुक्र और  शनि की युति होने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 के अंत में यानी 28 दिसंबर को रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है,जो नए साल में 28 जनवरी 2025 तक रहेंगे। ऐसे में पूरे एक माह तक इस राशि में रहने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ज्यादातर मामलों में शनि और शुक्र की युति सकारात्मक प्रभाव देती है। लेकिन कई बार कुछ राशियों के लिए ये मिलन मुश्किलें बढ़ा सकता है। शुक्र शनि के साथ मित्रता का भाव रखता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि में शनि पहले और दूसरे भाव के स्‍वामी हैं और वह कुंभ राशि में दूसरे भाव में विराजमान है और इसी भाव में शुक्र भी विराजमान है।  ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे,जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  इसके अलावा भविष्य के लिए भी बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनि और शुक्र की युति पांचवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र में आप काफी अच्छे हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में आप अपना करियर इसी में बना सकते हैं।  संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर और बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति के मामले में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। करियर की बात करें, तो प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। नई प्रापर्टी या फिर वाहन खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में शनि और शुक्र की युति दसवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों का कारोबार और नौकरी शानदार तरक्की के साथ धन लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। नई नौकरी इस वक्त आपको मिल सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत के कारण मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही कारोबारियों को भी अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ या फिर रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी कामों में भी आपको सफलता हासिल हो सकती है। शुक्र कला का प्रतिनिधित्व करता है ऎसे में इस राशि के जातक डिजाइनिंग, पेंटिंग और कंप्यूटर एनीमेशन , एक्टिंग आदि में अपना करियर बनाने के बारे में सोच सकते हैं।

 


 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News