📅 Sunday, 11 October 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,020 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

'पॉवरफुल विपरीत राजयोग’ बनने से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा

📅 06 October 2022, 12:45 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
'पॉवरफुल विपरीत राजयोग’ बनने से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा
'पॉवरफुल विपरीत राजयोग’ बनने से इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा

वैदिक ज्योतिष मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। साथ ही ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। आपको बता दें कि शनि ग्रह जुलाई में मकरमें वक्री हुए थे और वो अब अक्टूबर में मार्गी होंगे। वहीं शनि देव मार्गी होकर ‘पॉवर विपरीत राजयोग’ भी बना रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको शनि का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मेष राशि: पॉवरफुल विपरीत राजयोग बनना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह दशम भाव में मार्गी होंगे। जिसे व्यापार और नौकरी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको स्टॉक मार्केट, लॉटरी और सट्टा में अच्छा फायदा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आने के प्रबल योग हैं या फिर आपकी पदोन्नती हो सकती है। वहीं व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा मुनाफा होने के आसार हैं। साथ ही इस दौरान आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही हो सकती है। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आप एक लाजवर्ज रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।

मीन राशि: शनि ग्रह मार्गी होकर पॉवरफुल विपरीत का निर्माण कर रहे हैं। जिससे आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से शनि ग्रह 11वें भाव में मार्गी होंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। साथ ही इस समय इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे।

वहीं इस दौरान आपके नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। जिससे आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस समय आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप लोग शेयर बाजार में अच्छा धन कमा सकते हैं।

धनु राशि: के मार्गी होने से आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान में मार्गी होंगे। जिसे ज्योतिष में धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस समय उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ होने के आसार हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विपरीत राजयोग बनने से आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको इस समय कोई पद मिल सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें