Astrology : शनिवार के दिन ये 4 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, शनि देव हो जाते हैं रुष्ट, जानिए
वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय प्रिय देवता माना गया है। शनि देव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। सप्ताह के हर वार का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। वहीं शनि देव का संबंध शनिवार से माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्योतिष में कुछ कामों का जिक्र मिलता है, जिनको शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए। वरना शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। आइए जानते ये काम कौन से हैं…
मांस- मदिरा का नहीं करे सेवन
शनिवार के दिन मांस- मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अन्यथा शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। क्योंकि मांस- मदिरा के सेवना प्रभाव हमारे मन पर पड़ता है। जिससे हमारे मन से सात्विक विचार नष्ट होते हैं। क्योंकि ये चीज तामसिक होती हैं।
किसी गरीब और मजदूर को प्रताड़ित न करें
किसी गरीब या असहाय को शनिवार के दिन प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन लोगों में शनि देव इनके कारक माने जाते हैं। इसलिए किसी मजदूर और गरीब को शनिवार के दिन परेशान नहीं करना चाहिए। अन्यथा शनि देव नाराज हो जाते हैं।
किसी भी जानवर को परेशान नहीं करें
शनिवार के दिन किसी भी जानवर को परेशान नहीं करना चाहिए। खासकर कुत्ते को तो बिल्कुल भी नहीं मारना चाहिए या परेशान करना चाहिए। क्योंकि कुत्ते में शनिदेव का वास माना जाता है। इसलिए शास्त्रों में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुत्ते से जुड़े हुए उपाय का वर्णन मिलता है। वहीं हो सके तो शनिवार के दिन आटे में चीनी मिलाकर काली चीटिंयों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 29 नवंबर 2026 रविवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 28 नवंबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 27 नवंबर 2026 शुक्रवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी