📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,418.87 ▼ -1,476.83 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,668.30 ▼ -472.20 (-2.04%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Astrology November 2021 : नवंबर में चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, यह महीना लाएगा खुशिया और सौभाग्य

📅 10 November 2021, 06:48 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Astrology November 2021 : नवंबर में चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, यह महीना लाएगा खुशिया और सौभाग्य
Astrology November 2021 : नवंबर में चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, यह महीना लाएगा खुशिया और सौभाग्य

नवंबर माह ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से ज्यादा ही प्रभवशाली माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार नवंबर 2021 में भी कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है। नवंबर माह में बुध,गुरु और सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि ये तीनों ग्रह बुद्धिमत्ता, भाग्य और सफलता के द्योतक हैं।  इन ग्रहों का राशि परिवर्तन  इन राशियों के लिए बहुत शुभ हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किन राशियों के लिए नवंबर का महीना तरक्की के योग और सुख समृद्धि लेकर आएगा।

वृषभ (Taurus)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही ज्यादा शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण आपका भाग्योदय होगा। आपके लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे। अगर आप लंबे समय से नौकरी खोज रहे हैं तो अब आपकी तलाश खत्म होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी। 

मिथुन (Gemini)-

ग्रहों का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। धन के आने के आपको की नए मार्ग नजर आएंगे। इतना ही नहीं आप  निवेश की योजना बना सकते हैं। यदि आप नौकरी में परिवर्तन चाहते हैं तो इसके लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। इसके अलावा आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की भी संभावना है।

कर्क (Cancer)-

कर्क राशि के जातकों के ग्रहों का राशि परिवर्तन पदोन्नति के शुभ समाचार लेकर आएगा। नवंबर में नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है। यदि अप अभी भी नौकरी तलाश है तो आपकी यह तलाश अंतिम दौर में है, आपको जल्द ही नौकरी मिलेगी। यदि आप निवेश में रुचि रखते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा है, आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

सिंह (Leo)-

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाएगा। इस दौरान आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे। सिंह राशि के जातकों आखिरकार उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त  होगा। इतना ही नहीं रुका हुआ धन के वापस आने कि भी उम्मीद है। इसके अतरिक्त आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यस्थल पर बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)-

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह काफी राहत भरा समय रहेगा। नवंबर माह में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी खूब मान सम्मान प्राप्त होगा। नवंबर में आप आर्थिक रूप से और भी सम्पन्न होंगे।

धनु (Sagittarius)-

ग्रहों के राशि परिवर्तन से धनु राशि के लोगों को अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धनु राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।  नवंबर का महीना आप लोगों के करियर के लिए शानदार रहेगा। इसके साथ ही आपको आर्थिक लाभी भी मिलेगा।

मीन (Pisces)-

ग्रहों का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां भर देगा। नवंबर के महीने में आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सौ फीसदी सफलता प्राप्त होगी। आपको आर्थिक लाभ के साथ मनचाही नौकरी भी प्राप्त होने कि संभावना है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें