📅 Monday, 12 October 2026 | 08:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,430 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,800 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Astrology : इन राशियों की लग गई लॉटरी, शुक्र-मंगल मिलकर बरसाएंगे कृपा, अगले 1 महीने पैसों से भरी रहेगी झोली

📅 25 March 2023, 01:18 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Astrology : इन राशियों की लग गई लॉटरी, शुक्र-मंगल मिलकर बरसाएंगे कृपा, अगले 1 महीने पैसों से भरी रहेगी झोली
Astrology : इन राशियों की लग गई लॉटरी, शुक्र-मंगल मिलकर बरसाएंगे कृपा, अगले 1 महीने पैसों से भरी रहेगी झोली

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। मार्च माह में दो बड़े ग्रह अपनी राशि बदल चुके हैं। 12 मार्च को शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश किया। वहीं 13 मार्च को मंगल का मिथुन राशि में गोचर हुआ। इन दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ खास राशियों का भाग्य उदय होगा। अगले एक महीने तक इनकी चांदी रहेगी।

मेष राशि

शुक्र-मंगल का गोचर मेष राशि के जातकों का भाग्य पलट देगा। आपकी एक नई लाइफ शुरू होगी। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नई जॉब के ऑफर आपकी लाइफ पलट देंगे। काम के सिलसिले में विदेश भी जा सकते हैं। बीजनेस करने वालों को भी बड़ा मुनाफा होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। प्यार में सफलता मिलेगी। विवाह हो सकता है।

वृष राशि

शुक्र-मंगल का का राशि बदलना वृष राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। इन्हें माता-पिता से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। घर में मांगलिक कार्य होंगे। किस्मत आपका साथ देगी। अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। जॉब में प्रमोशन मिलेगा। नया बीजनेस शुरू करने के लिए मार्च का महिना बेहतरीन है। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। करियर में बड़ा लाभ होगा। कुंवारे लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है। भाई-बहन से बड़ी मदद मिलेगी।

मिथुन राशि

शुक्र-मंगल का गोचर आपकी लाइफ में खुशहाली लाएगा। आपके सभी दुख खत्म होंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। दोस्त रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नया मकान और वाहन खरीद सकते हैं। पुराने रोग दूर होंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी। समाज में आपकी तारीफ होगी। अचानक कहीं से बड़ा धन मिल सकता है। उधार का पैसा मिलेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र-मंगल की बदलती स्थिति का सीधा लाभ वृश्चिक राशि के लोगों को मिलेगा। राजनीति और शिक्षा से जुड़े लोगों की चांदी रहेगी। जॉब में प्रमोशन और बिजनस में लाभ होगा। नया मकान खरीद सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। शत्रु आपके सामने घुटने टेकने को मजबूर हो जाएगा। समाज में आपकी पूछ परख बढ़ेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात लाभकारी सिद्ध होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि

शुक्र-मंगल का गोचर धनु राशि के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आपकी लाइफ की सभी परेशानियों का अंत होगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आप धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर सदा बना रहेगा। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरी में बड़ा धन लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के पूरे चांस है। सिंगल लोगों के प्यार का खाता खुल सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें