ज्योतिषी

Astrology : केतु ग्रह की 2023 तक इन राशियों पर रहेगी असीम कृपा, धनलाभ के साथ भाग्योदय के भी प्रबल योग

Pushplata
Astrology : केतु ग्रह की 2023 तक इन राशियों पर रहेगी असीम कृपा, धनलाभ के साथ भाग्योदय के भी प्रबल योग
Astrology : केतु ग्रह की 2023 तक इन राशियों पर रहेगी असीम कृपा, धनलाभ के साथ भाग्योदय के भी प्रबल योग

ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि केतु ग्रह ने 12 अप्रैल 2022 को तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां वो साल 2023 तक स्थित रहेंगे। इसलिए केतु के इस गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस गोचर से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मकर राशि:

केतु ग्रह के राशि परिवर्तन से आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह ने आपके 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आप कई नए सोर्स से धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं बिजनेस में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए केतु का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी रहने वाला है। आप लोग एक नीली उपरत्न या लहसुनिया धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

कर्क राशि:

केतु ग्रह का गोचर आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव ला सकता है क्योंकि आपकी राशि से केतु ग्रह ने चतुर्थ भाव में राशि परिवर्तन किया है। जिसे सुख, माता और वाहन का भाव माना गया है। इसलिए केतु ग्रह के प्र्भाव से आप लोगों के लिए केतु ग्रह की यह स्थिति उत्साहजनक रह सकती है। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी विशेष रूप से शानदार साबित हो सकता है, जो विभिन्न भाषाओं को सीखने में रुचि रखते हैं । साथ ही इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका प्रमोशन भी हो सकता है। जो लोग अभी अविवाहित हैं, वो लोग इस दौरान किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। मतलब उनकी शादी हो सकती है। वहीं  इस दौरान आपको प्रापर्टी और वाहन का सुख भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं आपके कार्यक्षेत्र में मनचाही जगह पोस्टिंग हो सकती  है। इस समय आप एक मोती स्टोन धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए भाग्यशाली स्टोन साबित हो सकता है।

कुंभ राशि:

आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में केतु ग्रह ने नवम भाव में प्रवेश किया है। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सक्सेस मिलेगी। साथ ही इस दौरान आप बिजनेस के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस समय अच्छी सफलता मिल सकती है। मतलब वो किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं या फिर वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं। साथ ही जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। इस दौरान आप एक लाजवर्त पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News