📅 Sunday, 11 October 2026 | 03:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

ज्योतिष शास्त्र : गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पातीं इन राशि की लड़कियां, होती हैं जिद्दी और साहसी

📅 30 June 2022, 05:44 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ज्योतिष शास्त्र : गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पातीं इन राशि की लड़कियां, होती हैं जिद्दी और साहसी
ज्योतिष शास्त्र : गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पातीं इन राशि की लड़कियां, होती हैं जिद्दी और साहसी

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इन राशियों का व्यक्तित्व और नेचर भी एक दूसरे से अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 3 राशियों के बारे बताने जा रहे हैं जिनसे जुड़ी लगकिया जिद्दी और गुस्सैल मानी जाती हैं। यह एक बाद जो ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि:

इस राशि की लड़कियां जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। इन्हें गुस्सा काफी जल्दी आता है. इन्हें छोटी सी बात भी बुरी लग जाती है। ये बातचीत करते समय थोड़ी उग्र भी हो जाती हैं।  मेष राशि की लड़कियां अगर किसी काम को करने की ठान लेती हैं तो उसेे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनका जिद्दीपन इन्हें लाइफ में काफी आगे बढ़ाता है। ये साहसी और निडर भी होती हैं। ये जोखिम भरे कामों से घबराती नहीं हैं। मेष राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

सिंह राशि:

इस राशि की लड़कियां बेहद गुस्सैल और रौबीली होती हैं। इन्हें आत्मनिर्भर रहना पसंद होता है। ये सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देती हैं। ये करियर को लेकर कफी गंभीर होती है और अगर ये जिद्द पकड़ जाएं तो अपने गोल को हासिल करके ही हम लेती हैं। हालांकि ये अंदर से बेहद इमोशनल भी होती हैं। साथ ही ये किसी को दुखी नहीं  देख सकती और उसके दुख- दर्द में शामिल हो जाती हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं भरा होता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

वृश्चिक राशि:

इस राशि की लड़कियां अपने गुस्से को कंट्रोल में नहीं रख पाती और कभी- कभी अपना ही नुकसान ही कर बैठती हैं।  इन्हें अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद आता है। इन्हें ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं होती कि कोई भी इन पर हावी हो। क्योंकि इन्हें स्वतंत्रता प्रिय होती है। ये निडर भी होती हैं। साथ ही ये जिंदगी में रिस्क लेना पसंद करती हैं। ये लोग ताकत से वश में नहीं आते हैं, हा ये लोग प्रेम से वश में आ जाते हैं। वृश्चिक राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें