📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

Astrology 2022 : फरवरी में इन 5 राशियों पर दुख बरसाएगा शनि का अस्त होना, झेलने पड़ेंगे कई दुख

📅 30 January 2022, 11:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Astrology 2022 : फरवरी में  इन 5 राशियों पर दुख बरसाएगा शनि का अस्त होना, झेलने पड़ेंगे कई दुख
Astrology 2022 : फरवरी में इन 5 राशियों पर दुख बरसाएगा शनि का अस्त होना, झेलने पड़ेंगे कई दुख

‘शनि ग्रह’ ये नाम सुनते ही कई लोग डर से कांप उठते हैं। वैसे इनसे डर लगना भी चाहिए। यदि शनि नाराज हो जाएं या इनकी क्रूर दृष्टि आपके ऊपर पड़ जाए तो जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि का अस्त होना भी अशुभ माना जाता है।

शनि वर्तमान में अस्त हो चुके हैं। वह इस स्थिति में 24 फरवरी तक रहने वाले हैं। ऐसे में शनि के अस्त होने से कुछ राशियों के ऊपर मुसीबतें आ सकती है। ऐसे में इन राशि के जातकों को अभी से सतर्क हो जाना चाहिए।

मेष राशि (Aries)

मंगल मेष राशि का स्वामी होता है। वहीं शनि और मंगल के बीच दुश्मनी रहती है। ऐसे में शनि का अस्त होना इस राशि के जातकों के लिए मुसीबत बन सकता है। तबीयत नरम-गरम रह सकती है। बाहर खाने से बचना चाहिए। काम को लेकर अधिकता रहेगी। बॉस से बहस हो सकती है। अपने चिढ़चिढ़े स्वभाव को कंट्रोल में रखें। तनाव में न रहे, इसका आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गुस्सा काबू में न रखा तो अपनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से बहस हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी का महिना अशुभ रहने वाला है। आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत भी गड़बड़ हो सकती है। करियर में कई बाधाएं आ सकती है। जॉब हाथ से जाने का खतरा है। बिजनेस में घाटा हो सकता है। पैसा उधार देने से बचे। खर्चें पर कंट्रोल रखें। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो रुक जाए। ये समय अच्छा नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी का माह स्ट्रगल से भरा होगा। आप जो भी काम करने की कोशिश करेंगे वह आसानी से नहीं होगा। इसकी वजह ये है कि मिथुन राशि पर फिलहाल शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में आपको फरवरी माह में फूंक-फूंक कर कदम रखना है। इस माह कोई भी रिस्क वाला काम न करे। आपको चोट लगने की संभावना है। यात्रा करने से भी बचे। सेहत का विशेष ख्याल रखें। बदलता मौसम आपको बीमार कर सकता है। भगवान की भक्ति में ध्यान लगाएं।

कन्या राशि (Virgo)

अटके हुए काम अभी भी रुके रहेंगे। वर्कप्‍लेस पर कई समस्याएं आएंगी। आप जितनी भी मेहनत कर लें इस माह आपको उसका उचित फल नहीं मिलेगा। सेहत को नुकसान हो सकता है। अपने खान पान पर विशेष ध्यान दे। बाहर का न खाएं। हेल्थी खाएं। विवाह का योग बनते-बनते टूट सकता है। रिश्तों में सोच समझकर फैसला लें। जुबान को काबू में रखें। आपका गुस्सा अच्छे खासे रिश्ते को तोड़ सकता है। धन खर्च अधिक होगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना बहुत ही मुसीबतें लाएगा। आपके सुख खत्म हो जाएंगे। दुखों की एंट्री होगी। करियर, नौकरी और बिजनेस में बुरे समाचार मिलेंगे। परिवार में झगड़े का माहौल रहेगा। सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी है। पैसों की तंगी रहेगी। धन खर्च सोच समझकर करने में ही फायदा है। समाज में इज्जत कम होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें