📅 Monday, 28 September 2026 | 02:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,922.71 ▼ -973.03 (-1.32%) • निफ्टी 50: 22,799.80 ▼ -340.70 (-1.47%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,400 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

18 साल बाद राहु और सूर्य की युति से इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब पैसा

📅 06 February 2024, 11:14 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
18 साल बाद राहु और सूर्य की युति से इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब पैसा
18 साल बाद राहु और सूर्य की युति से इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पापी ग्रह राहु एक निश्चित अवधि के बाद परिवर्तन करते हैं। बता दें कि इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य भी इस राशि में प्रवेश करने वाले है। बता दें कि सूर्य 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में राहु और सूर्य की युति हो रही है। इन दोनों की युति होने पर कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित नहीं होती है। इन दोनों कू युति होने से स्वास्थ्य समस्याएं, विवाद, असफलता या फिर व्यक्तिगत जीवन में की समस्याएं होती है। लेकिन कई बार ये कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी सिद्ध होती है। आइए जानते हैं राहु और सूर्य की ये युति किन राशियों के लिए लाभकारी होगी…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक राशि में करीब 16 माह तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 18 माह का वक्त लगता है। इसी तरह राहु और सूर्य की युति करीब 18 साल बाद हो रही है। दोनों ही ग्रह एक दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं।

वृषभ राशि 

इस राशि में दोनों ग्रहों की युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। कई जातकों की इच्छाएं प्रबल हो सकती है जिन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन भी करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खूब सफलता हासिल होने के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप अपने विचारों से दूसरों के जीवन में अच्छा असर डाल सकते हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल की बात करें, तो आपके काम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में आपको तरक्की, इंक्रीमेंट या फिर सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि 

इस राशि के लिए राहु और सूर्य की युति षष्टम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।ष आप अपने निर्णय को आसानी से ले पाएंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।  ऊर्जा का स्तर और आत्मविश्वास शिखर पर नजर आएगा।साझेदारी में किये गए व्यवसाय में भी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आप बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ पा सकते हैं। रिश्तों की बात करें, तो लंबे समय से रिश्तों में चली आ रही दरार अब खत्म हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही आप अपने रिश्ते की नए शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि 

मकर राशि में सूर्य और राहु की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को इमोशनल हीलिंग का काम करेगा। जीवन में एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब मिल सकता है। जीवन में कई तरह की खुशियां दस्तक दे सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे। लेकिन सफलता और धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो नई नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं।

Note - इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें