ज्योतिषी

12 वर्षो बाद वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति, इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी के साथ आकस्मिक धनलाभ

Pushplata
12 वर्षो बाद वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति, इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी के साथ आकस्मिक धनलाभ
12 वर्षो बाद वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति, इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी के साथ आकस्मिक धनलाभ

12 वर्षो बाद वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति, इन राशियों को मिलेगी नई नौकरी के साथ आकस्मिक धनलाभ

Mangal Guru Yuti 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है। बता दें कि इस समय मंगल मेष राशि में विराजमान है। वहीं 12 जुलाई को सुबह 6 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि वृषभ राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति हो रही है। दोनों शक्तिशाली ग्रहों के एक साथ आने से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जहां मंगल को साहस, आत्मविश्वास पराक्रम, युद्ध का कारक माना जाता है। वहीं गुरु बृहस्पति को भाग्य, कर्म, सौभाग्य, शिक्षा, अध्यात्म आदि का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में मंगल और गुरु की युति दूसरे भाव में हो रही है। इस भाव को धन, परिवार, बचत और वाणी का कारक माना जाता है। ऐसे में आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। संपत्ति, वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही सेहत अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में तीसरे भाव में मंगल और गुरु की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी खूब लाभ मिल सकता है। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका स्वभाव मुख होगा। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में मंगल और गुरु की युति भाग्य भाव यानी नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ऐसे में गुरु और पिता की ओर से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विदेश में शिक्षा पाने या फिर घूमने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पहले किए गए निवेश में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यापार की बात करें, तो कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

 

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News