समुद्र शास्त्र के अनुसार पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताते हैं उंगलियों पर मौजूद तिल, तिल से जाने अपना व्यक्तित्व
हर व्यक्ति व्यवहार से दूसरों से अलग होता है और वह जिस तरह से पेश आता है उसे देखकर ही यह पता किया जाता है कि वह किस तरह का व्यक्ति है। जो व्यक्ति दूसरों से अच्छी तरह से पेश आता है और सही में व्यापार करता है उसे अच्छा माना जाता है। वहीं व्यक्ति अगर बुरी तरह कैसे पेश आता है और अच्छी तरह से बात नहीं करता तो उसे बुरा ही बोला जाता है। जिस तरह से व्यक्ति के व्यवहार के आधार पर पता किया जाता है। उस तरह से शरीर के अंग भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। आप ने व्यक्ति की आंख, कान, नाक की साइज के मुताबिक व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जरूर सुना होगा। आज हम आपको उंगलियों पर रहने वाले तिल के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में पता करने की जानकारी देते हैं।
अनामिका पर तिल
जिन लोगों की अनामिका पर तिल होता है वह सामाजिक रूप से सक्रिय रहते हैं। हालांकि, कई बार ये अपने व्यवहार की वजह से छवि खराब कर लेते हैं। यह अगर गलती करते हैं तो उसे मानते नहीं है जिस वजह से लोग इन्हें गलत समझते हैं।
मध्यमा उंगली पर तिल
अगर व्यक्ति की मध्यमा उंगली पर तिल है तो वो अपने जीवन में काफी तरक्की हासिल करता है। इस तरह के लोग काफी मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हैं। कई बार इनके जीवन में इन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता जिससे इन्हें संघर्ष करना पड़ता है।
अंगूठे पर तिल
जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है यह काफी न्याय प्रिय और मेहनती किस्म के होते हैं। इनका अंदाज थोड़ा रोमांटिक होता है और उनके कहीं प्रेम संबंध रहते हैं। इन्हें जीवन में थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ती है। खर्च करने में यह माहिर होते हैं। हालांकि, इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 26 नवंबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
आज का दैनिक राशिफल 25 नवंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी
Dev Deepawali 2026: दिवाली के 15 दिन बाद क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? जानें त्रिपुरासुर वध की पौराणिक कथा
आज का दैनिक राशिफल 24 नवंबर 2026 मंगलवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी