📅 Monday, 28 September 2026 | 12:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.79 ▼ -943.95 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,830.00 ▼ -310.50 (-1.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
आपकी कलम

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ की मेहंदी में इस तरह लिखवाएं पति का नाम

📅 14 September 2022, 01:52 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ की मेहंदी में इस तरह लिखवाएं पति का नाम
Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ की मेहंदी में इस तरह लिखवाएं पति का नाम

ANURADHA GUPTA...

करवा चौथ का त्‍योहार महिलाओं के लिए बिना मेहंदी के अधूरा है। खासतौर पर जिन महिलाओं की शादी के बाद पहला करवा चौथ पड़ रहा है, उन्हें और भी ज्यादा क्रेज होता है कि वह इस त्‍योहार पर खूबसूरत लगें। अब बिना मेहंदी के हाथ कैसे खूबसूरत नजर आ सकते हैं भला। 

इसलिए त्योहार के आने के पहले से ही महिलाएं अपने लिए मेहंदी की डिजाइंस तलाशने लग जाती हैं। खासतौर पर मेहंदी में पति का नाम कैसे लिखवाया जाए कि पति खुश हो जाए, ऐसी डिजाइंस तलाशना और भी मुश्किल होता है। तो चलिए आज हम आपकी इसमें मदद करते हैं और आपको बताते हैं कि मेहंदी की डिजाइंस में आप पति के नाम को लिखवाकर उसे कैसे स्पेशल बना सकती हैं। 

सिंपल गोल मेहंदी डिजाइन में लिखवाएं नाम 

  • अगर आप हाथों में बहुत अधिक मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं, तो आप तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन में आप बीच में मंडला आर्ट बनाएं और उसके बीच में पति का नाम लिख दें। 
  • इस तरह की मेहंदी डिजाइन ( ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस) आप खुद भी हाथों पर लगा सकती हैं और चाहें तो किसी मेहंदी आर्टिस्ट से भी लगवा सकती हैं। 
  • आपको बाजार में इस तरह की मेहंदी लगवाने पर 100 से 250 रुपये तक कीमत चुकानी पड़ सकती है। 
  • हार्ट शेप में लिखवाएं नाम 

    हाथों में मेहंदी की इस तरह से डिजाइन लगवाएं कि हार्ट शेप आधा एक हाथ में और आधा दूसरे हाथ बने। बस फिर क्‍या आपको इस हार्ट के अंदर ही अपनी पीया का नाम लिखना है। 

    आप चाहें तो इस तरह की मेहंदी डिजाइन को घना भी लगवा सकती हैं अगर आप खुद मेहंदी लगाने में माहिर हैं, तो अच्छी बात है नहीं तो आप इस डिजाइन को किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से 350 से 500 रुपये तक में लगवा सकती हैं। 

    तस्वीर के साथ लिखवाएं नाम 

  • अगर आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट को जानती हैं, तो तस्‍वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के लिए आपको अपनी और अपने पति की तस्‍वीर आर्टिस्ट से शेयर करनी होगी। आप इस तरह की डिजाइंस में केवल अपने पति की तस्‍वीर भी बनवा सकती हैं। 
  • आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइंस के लिए पहले से बुकिंग करानी होगी। साथ ही इस तरह की मेहंदी डिजाइंस की फीस भी अधिक हो सकती है। आपको इसके लिए 1000 रुपये से 5000 रुपये तक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
  • कलाई पर लिखवाएं नाम 

    आप कलाई पर भी पति का नाम लिखा सकती हैं। केवल नाम ही नहीं आप अपने पति के लिए कोई अच्छा सा मैसेज भी लिखवा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के लिए भी आपको पहले से ही किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट को ऑर्डर देना होगा। 

  • आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को हैवी और लाइट अपने मन मुताबिक लगा सकती हैं। रचने के बाद इस तरह की मेहंदी बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। 
  • आप इस तरह की मेहंदी में मंडला आर्ट, गोल टिक्की मेहंदी, बेल मेहंदी और मोर मेहंदी डिजाइन भी लगवा सकती हैं। 
  • बाजार में आपको इस तरह की मेहंदी लगवाने के लिए 500 रुपये से 1000 रुपये तक की कीमत चुकानी पड़ेगी। 
  • उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें