एप डाउनलोड करें

दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला डाली तो दुल्हन ने कर दी दूल्हे की पिटाई

उत्तर प्रदेश Published by: Paliwalwani Updated Mon, 18 Apr 2022 05:09 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश : हमीरपुर जिले उत्तर प्रदेश में भी शादियों में अजीब-अजीब मामले सामने आते हैं। यह मामला हमीरपुर जिले का है जहां दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला डाली। इसके बाद दुल्हन को इतना गुस्सा आया कि उसने दूल्हे की पिटाई कर डाली। दुल्हन के इस व्यवहार को देखकर वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। बाद में पता चला दूल्हा शराब पीये हुए था जिसके चलते दुल्हन को गुस्सा आ गया।

लल्पुरा में थाना क्षेत्र के स्वासा गांव में यह विवाह समारोह चल रहा था। यहां कल रात जालौन जिले के चमारी गांव से बारात आई थी। बताया जाता है बारात आने पर घरातियों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। दूल्हा रविकांत स्टेज पर चढ़ा तो दुल्हन को भी वहां लाया गया। सभी लोग इकट्ठा होकर एकटक दूल्हा-दुल्हन के बीच होने वाली वरमाला कार्यक्रम को देख रहे थे। दूल्हे ने दुल्हन को जैसे ही माला पहनाई तालियां बजने लगी। ..लेकिन यह क्या? दुल्हन ने तुरंत ही दूल्हे को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिये जिसे देखकर कार्यक्रम में आए लोग दंग रह गए। दुल्हन की आंखों से आंसू भी झर-झर बहने लगे। इस बात से हैरान दुल्हन के परिजनों ने उससे रोने व दूल्हे को मारने का कारण पूछा। कुछ समय के लिए तो कुछ लोगों की दुल्हन के प्रति कई तरह की धारणा दिमाग में आने लगी लेकिन सच जानकर सभी को उसके प्रति सहानुभूति हुई। दुल्हन का कहना था उसे शराब पीने वाला पति नहीं चाहिए था। बाद में परिजनों ने उसे समझाया और शादी के लिए राजी किया। दूल्हे को भी शराब छोड़ने के लिए सभी ने कहा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next