उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर, राजस्थान में रविवार को युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ के द्वारा विभिन्न कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का राष्ट्रीय अधिवेशन ब्रह्मोत्सव में युवाओं के हुजूम ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाते हुए सफल आयोजन में कई हस्तियों को सम्मानित भी किया, ऐसी परम्पंरा का हर निर्वाह हर अधिवेशन में होना चाहिए। आयोजन से जुड़े श्री सुरेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को चर्चा करते हुए बताया कि ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अधिवेशन में चर्चाएं की गई। कार्यक्रम के आरंभ में द्वारिकाधीश मंदिर, कांकरोली के महाराजश्री डॉ. श्री वागेश कुमार जी गोस्वामी द्वारा भगवान परशुरामजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण किये गए। ततपश्चात पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत उदयपुर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा भगवान परशुरामजी की छवि व उपरणा ओढ़कर किया गया।
अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराजश्री ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को भगवान परशुरामजी के आदर्शों पर चलते हुए अपने अंदर के ब्रह्म को जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठनों के कार्यो का उल्लेंख करते हुए युवा ब्रह्मशक्ति मेवाड़ को आज के कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने अनुभव बताते हुए बताया कि इस तरह के संगठन की मेरे मन मे भी कल्पना थी। जो साकार हो गई। देश-विदेश में भी नही देखा ऐसा संगठन का अनुशासन मैंने कहीं नहीं देखा तो तारीफ के काबिल है।
अधिवेशन कार्यक्रम में ओडन के कवि कानू पंडित ने अपनी ओजस्वी कविताओं से युवाओ में जोश भर दिया, वही कुछ देर के लिए हास्य रस से ठहाके भी लगवा दिए। कानु पंड़ित ने पुरी महफिल ही लुट ली। उनके ओजस्वी शब्द बाणों से हर कोई ब्राह्मण रत्न वाह-वाह करते हुए खुब तारीफ की।
अधिवशेन में पहली बार ऐसा लगा कि ब्राह्मण समाज जाग्रृत होकर अपने हक की लड़ाई इस बार आर-पार की लड़ना चाहता है। अधिवेशन में शिक्षा, केरियर, धर्म, चिकित्सा, संगठन, आर्थिक, नशामुक्ति सहित खेल क्षेत्र में विकास की संभावनाओं जैसे विषय पर हुआ गंभीर मंथन-आने वाले युवाओं ने कहा कि इस अधिवेशन से हम लोगों को काफी रूची थी, इसीलिए हम सब काफी दुर से आए...लेकिन मजा आ गया...इस अधिवेशन से युवाओं को प्रर्याप्त रोजगार के साधन मिलेगे वही हमारे हित की लड़ाई भी संगठन लड़ रहा है। हम संगठन को तन-मन-धन से सहयोग करेगें। कार्यक्रम के मूल उद्देश्य को अलग-अलग सत्र में दिन-भर चले मंथन से पूरा किया। इस अधिवेशन से अमृत जरूर निकलेगा।
सबसे पहले शिक्षा सत्र पर नाथद्वारा के श्री ललित व्यास ने अपने विचार रखते हुए बताया कि किस तरह ब्राह्मण समाज को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि समाज के मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग, बुक बैंक, कॉलेज में एडमिशन के साथ-साथ छात्रों को कैसे प्रोत्साहित किया जा सकता है। समाज के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद के उपाय बताए। ओर कहा कि जो जिस क्षेत्र में जुड़ा हुआ है उसे समाज के इच्छुक प्रतिभाशाली बच्चों को जरूर सहयोग करना चाहिए।
खेल पर विस्तार से जानकारी देते हुए श्री हितेश पालीवाल (धोइंदा) ने कहा कि संगठन समाज में किस तरह खेल को लेकर सजग है। उन्होंने पूर्व में आयोजित कबड्डी के कार्यक्रमो का उल्लेख करते हुए बताया कि युवाओ को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। संगठन द्वारा भविष्य में खेल कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार रखे।
संस्कार व धर्म जागरण विषय पर श्री अशोक पंडित (बागोल) ने कहा कि समाज को ब्रह्म का ज्ञान कराते हुए सभी को धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आव्हान किया। समाज मे युवाओ को संस्कारित करने पर जोर दिया।
संगठन की संरचना व उद्देश्य पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किस तरह युवा ब्रह्मशक्ति के निर्माण की सोच बनी। संगठन के निर्माण के साथ ही युवाओ का जुड़ना शुरू हो गया और निःस्वार्थ भाव से युवा आगे आने लगे। जिसके परिणाम स्वरूप संगठन राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों में सक्रिय रुप से कार्य करने लगा। ब्राह्मण समाज को हर क्षेत्र में विकसित करना भी संगठन का उद्देश्य रहा है। आगामी दिनों में संगठनो के कार्यक्रमों एवं रूपरेखा पर भी विस्तार विचार रखे।
केरियर व रोजगार पर राजसमंद के श्री अनिल खंडेलवाल ने अधिवेशन में अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि समाज का युवा किस प्रकार शिक्षा के साथ साथ रोजगार व केरियर का भी चयन करें। केरियर व रोजगार का चयन समय पर ही कर लेना चाहिए। नौकरी के साथ ही स्वयं के रोजगार की संभावनाआें को भी तलाशना चाहिए। संगठन द्वारा आगामी केरियर कॉउंसलिंग व रोजगार के कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया।
? श्री सुखदेव पुरोहित (बागोल) ने नशामुक्ति पर समाज को जागृत किया। उन्होंने बताया की युवाओ को नशे से दूर रहना चाहिए व नशे का त्याग करना चाहिए। युवाओ को गुटखा, तंबाकृ छुड़ाने के अभियान पर भी विचार रखे।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के श्री सुरेश पालीवाल ने संगठन के कार्यो का विवरण देते हुए बताया कि युवा ब्रह्मशक्ति द्वारा जो विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ वो कार्यक्रम आपने आप में संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धि रही। रक्तदान की सभी लोगो ने तारीफ की। पालीवाल ने बताया कि कुल 1601 यूनिट में से 1386 यूनिट रक्त वापस जरूरत मंद सर्वसमाज के लोगो तक पहुंचाया। जिससे कई लोगों के परिवार की जिंदगी बच गई। भविष्य में भी इस तरह की कार्यक्रम आयोजिय किये जाएंगे।
बड़ी स्क्रीन पर युवा ब्रह्मशक्ति के पूर्व में आयोजित कार्यक्रमो की शॉर्ट फ़िल्म दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद अतिथियों ने संगठन की प्रशंसा की वही युवाओं का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। हर युवा टक-टकी निगाह से देखते रहा। कार्यक्रम में संपूर्ण व्यवस्था के साथ अल्पाहार, भोजन की सुंदर व्यवस्था उदयपुर कार्यकरिणी द्वारा की गई। कार्यक्रम के बीच में स्थानीय युवाओं द्वारा देशभक्ति के गानो से माहौल को देश भक्ति से सरोबार कर दिया। कार्यक्रम में मुंबई, गुजरात, जोधपुर, रायपुर, राजसमंद, उदयपुर, मध्यप्रदेश सहित देश के कई क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में अपनी गरिमापूर्ण, उत्साहजनक मौजूदगी दर्ज कराकर आयोजकर्ता को गौरवान्वित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल (सलोदा) ने किया। आभार युवा ब्रह्मशक्ति ने माना।
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Premalata Paliwal-Mahavir Vyas...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...आपकी बेहतर खबरों के लिए मेल किजिए
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*