एप डाउनलोड करें

मेनार ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर शिव को लगाया भोग

उदयपुर Published by: Lokesh menariya Updated Thu, 04 Aug 2016 12:12 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेनार(राज.)। हरियाली अमावस्या के मौके पर मेनार के आप पास के क्षेत्र में अच्छी वर्षा के साथ फसल उत्पादन में वृद्वि की कामना को लेकर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महायज्ञ किया गया। मेनार गांव के मौतबिंर पंचों की ओर आहुतियां दी गई। हवन के बाद शाम को औंकारेश्वर महादेव मंदिर में भोग आरोगा गया। बाद में सभी ग्रामीणवासियों एवं विवाहित बहन-बेटियों को आमंत्रित किया गया। महिलाओं ने सामूहिक गान गाकर महादेव जी से प्रार्थना की देश-विदेश में सभी जगह सुख-शांति प्रदान कर मेनार में खुशियां प्रदान करें। पंचायती नोहरे में सामूहिक रूप से भोेजन प्रसादी ग्रहण कर खुब आनंद लिया। दिन भर मृदेश्वर महादेव, अंबा माताजी मंदिर में श्रद्वालुओं को रेलमपेल चलती रहने से माहौल मे ठडं़क घुल गई। मेनार तालाब की पाल पर शिव प्रतिभा के दर्शन हेतु श्रद्वालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान नन्हें, मुन्ने बच्चों के साथ माता-पिता ने भी खुब झुलने का लुप्त उठाया।
पालीवाल वाणी ब्यूरो से लोकेश मेनारिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next