एप डाउनलोड करें

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022, सुहागिन महिलाओं को बेसब्री से इंतजार

धर्मशास्त्र Published by: Paliwalwani Updated Wed, 14 Sep 2022 01:39 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2022 : सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य व खुशहाल वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा।

करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग :

करवा चौथ के दिन चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में संचरण करेंगे। 13 अक्टूबर 2022 को शाम 06 बजकर 41 मिनट तक कृतिका नक्षत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इन सभी योगों को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2022 :

कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्‍टूबर 2022 की रात 2 बजे से शुरू होगी, जो कि 13 अक्टूबर 2022 की रात 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि में करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त 2022 :

ब्रह्म मुहूर्त : 04:41 am से 05:31 am

अभिजित मुहूर्त : 11:44 am से 12:30 pm

विजय मुहूर्त : 02:03 pm से 02:49 pm

गोधूलि मुहूर्त : 05:42 pm से 06:06 pm

अमृत काल : 04:08 pm से 05:50 pm

करवा चौथ पूजन विधि :

इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को अर्घ्य दें। चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें। इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।

पहली बार कर रही हैं करवा चौथ तो जानें कैसे सजाएं अपनी थाली

MANISHA VERMA...

करवा चौथ आने वाला है ऐसे में अगर आप भी पहली बार करवा चौथ कर रहे हैं तो, जानें कैसे आप अपनी पूजा की थाली सजा सकते हैं
। शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता हैं। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैंं। ऐसे में आप भी अगर पहली बार करवा चौथ कर रही है, तो आप भी चाहेंगे कि बाकियों की तुलना में आपकी करवा चौथ की थाली खूबसूरत हो। चलिए जानते हैं कैसे करें करवा चौथ की थाली की सजावट। 


थाली खरीद लाएं

आपको बाजार से एक बड़ी थाली खरीद कर लानी होगी। इस थाली को आप कई चीजों की मदद से सजा सकते हैं जैसे कि इस थाली को आप रिबन की मदद से भी सजा सकते हैं। या फिर आप थाली पर रंगीन पेपर लगाएं, यह बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। अपने पसंद के हिसाब से या अपने आउटफिट के मैचिंग कलर का भी पेपर लगा सकते हैं।


छन्नी को भी सजाएं

आप को बाजार से एक बड़ी सी छन्नी भी लेकर आना होगी। इस छन्नी से ही आप चांद को और अपने पति को देखते हैं। इस छन्नी में साइड से आप मोती लगा सकते हैं। या फिर धागों में मोतिया डालकर लटका सकते हैं। 


थाली में गोटा भी लगाएं

अगर आप अपनी थाली को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो अपनी थाली की सजावट में गोटा का इस्तेमाल जरूर करें। रंग बिरंगे गोटा का इस्तेमाल कर आप अपने थाली को एक अलग लुक दे सकते हैं। ये बाकी की थाली से बेहद अलग दिखेगा। 

कलश को भी सजा सकते हैं


कलश को सजाने के लिए भी आप गोटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोटी से आप तीन चीजों की सजावट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी थाली बेहद स्पेशल दिखने लगेगी। कोशिश करें की थाली, छन्नी और कलश को एक ही रंग से सजाएं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next