📅 Monday, 14 September 2026 | 01:34 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,040 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
मध्य प्रदेश

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के निर्देश पर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने तेजी से चल रहे कार्य

📅 13 May 2026, 09:54 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के निर्देश पर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने तेजी से चल रहे कार्य
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के निर्देश पर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने तेजी से चल रहे कार्य

बुरहानपुर. विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) के निर्देश पर ग्राम फोफनार एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत और सुचारु बनाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्र में बनी हुई लो वोल्टेज, अतिभार और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए ग्राम तुरकगोराड़ा ग्रीड पर 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इसके साथ ही यहां से निकलने वाली 11 केवी लाइन, जिसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर है, का निर्माण कार्य प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगामी एक सप्ताह में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम बड़गांव से फोफनार के मध्य 33 केवी लाइन निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अधिक मजबूत और स्थिर हो सकेगी। संभावना है कि यह कार्य माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में लो वोल्टेज, ओवरलोड एवं बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या में बड़ी कमी आएगी। इससे ग्रामीणों एवं किसानों को बड़ी राहत मिलेगी तथा सिंचाई कार्यों के साथ घरेलू बिजली व्यवस्था भी अधिक सुचारु हो सकेगी।

वहीं खामनी फीडर पर बढ़ते विद्युत भार के कारण उत्पन्न ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए भी विशेष कार्य किए गए हैं। लाइन के तार ढीले होने से होने वाली परेशानी को समाप्त करने हेतु 5 नए मिडस्पान पोल लगाए गए हैं तथा लगभग आधा किलोमीटर नई 11 केवी लाइन स्थापित की गई है। साथ ही फोफनार ग्रीड का विद्युत भार जसौंदी ग्रीड पर शिफ्ट कर विद्युत आपूर्ति को अधिक संतुलित एवं सुचारु बनाया गया है।

क्षेत्रवासियों ने इन कार्यों के लिए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन, ग्रामीणों एवं किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें