एप डाउनलोड करें

पालीवाल समाज की समाजसेविका एवं पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला बाई दवे का निधन

राजसमन्द Published by: Kishan Paliwal, Nanalal Joshi Updated Mon, 08 Jun 2020 10:38 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बामन टुकड़ा । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती निर्मला बाई पति ब्रह्मलीन श्री गिरधारी लाल जी दवे (पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा) का आज दिनांक 8 जून 2020 सोमवार को निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा आज सुबह 8 बजे निवास स्थान ग्राम. बामन टुकड़ा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर बामन टुकड़ा मुक्तिधाम पर अंतिम दाह संस्कार हुआ। आप सर्वश्री सुरेश चंद्र दवे, (उप सरपंच ग्राम. पंचायत बामन टुकड़ा), मांगीलाल दवे, मुरलीधर दवे, प्रकाश दवे की पूजनीय माताजी एवं श्री राजू पुरोहित (बागोल), इंदौर भाजपा नेता श्री नरेन्द्र बागोरा (पिपरड़ा) की सासुजी थी। उक्त जानकारी श्री मनीष दवे, दिनेश दवे एवं प्रवीण पुरोहित ने पालीवाल वाणी को दी।

● श्रद्वाजंलि : वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती निर्मला बाई दवे को पालीवाल ब्राह्मण समाज, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, संस्था दवे ग्रुप, इंदौर मेरी पहचान सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Kishan Paliwal, Nanalal Joshi...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next