एप डाउनलोड करें

आरवाड़ा में सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा : अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

राजसमन्द Published by: paliwalwani Updated Fri, 27 Mar 2026 01:05 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रकाश प्रजापति

राजसमंद.

राजसमंद जिले के ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के आरवाड़ा में शासकीय स्कूल खेल परिसर में गांव के प्रभावशाली लोगों ने अवैध कर दिया है, लेकिन प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। जहां एक तरफ प्रदेश शासन द्वारा शासकीय स्कूलों की भूमि व खेल मैदानों पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण करने पर तुरंत अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन जिले में यह आदेश सफेद हाथी साबित हो रहे हैं।

राजसमंद तहसील के बामन टुकड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम आरवाड़ा में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। जिन्होंने राजकीय स्कूल की शासकीय भूमि पर कब्जा कर दीवारें तक खड़ी कर दी, लेकिन अब तक किसी ने कार्रवाई नहीं की। गांव आरवाड़ा में विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार से तत्काल स्कूल की भूमि पर कब्जा हटाए जाने की मांग की है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली के चलते अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और वह विद्यालय की भूमि पर खुलेआम लोग कब्जा कर बैठे हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next