राजसमंद.
राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा का सरपंच चुनाव अब महज एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि बरसों पुरानी दमनकारी व्यवस्था और आम जनता की तरक्की के बीच की जंग बन चुका है, जहाँ धरातल पर तेजी से बदलते समीकरणों ने वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों की नींद उड़ा दी है। चुनावी मैदान में सरपंच पद के प्रत्याशी प्रकाश प्रजापति की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और मिल रहे जनसमर्थन ने विरोधी खेमे में भारी खलबली मचा दी है और आलम यह है कि उन्हें रोकने के लिए रोज नए-नए हथकंडे और सियासी पैंतरे अपनाए जा रहे हैं, लेकिन विरोधियों की हर साजिश प्रकाश प्रजापति के विजय रथ को और मजबूत कर रही है।
राजनीतिक गलियारों और चौपालों में यह चर्चा पुरजोर है कि विरोधियों की इस बेचैनी की सबसे बड़ी वजह ग्राम पंचायत के पुराने घोटाले हैं क्योंकि क्षेत्र में यह बात साफ हो चुकी है कि यदि प्रकाश प्रजापति चुनाव जीत गए, तो पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की परतें खुल जाएंगी,फंड की हेराफेरी सामने आ जाएगी और कई रसूखदारों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे। अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख पूर्व जनप्रतिनिधि आज भी चैन से नहीं बैठ पा रहे हैं और वे जनता के बीच सीधे जाने की हिम्मत खो चुके हैं।
इसलिए अपनी साख बचाने के लिए दिन-रात एक कर किसी मजबूत 'मोहरे' की तलाश में जुटे हैं, जिसे आगे कर वे अपने काले कारनामों पर पर्दा डाल सकें। इस साम-दाम-दंड-भेद की राजनीति के बीच सबसे बड़ा उलटफेर बामन टुकड़ा की आम जनता करने जा रही है, जहाँ पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासियों का दर्द और उनकी रणनीति अब अंदर ही अंदर एक बड़े इंकलाब की गवाही दे रही है।
रसूखदारों के डर और बदले की भावना के कारण भले ही ग्रामीण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन उन्होंने प्रकाश प्रजापति को साफ संदेश दे दिया है कि "हम डर के मारे भले ही बाहर न आएं, लेकिन आप पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़िए, हम आपको भारी मतों से चुनाव जिताएंगे" क्योंकि आम जनता पुराने तंत्र और नेताओं के ढर्रे से इस कदर त्रस्त हो चुकी है कि वह अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
मतदाताओं का मानना है कि विरोधी प्रकाश प्रजापति को रोकने का जितना प्रयास करेंगे, जनता उन्हें उतना ही आगे बढ़ाएगी और बामन टुकड़ा के आम रहवासियों का यह दृढ़ विश्वास है कि पिछले कार्यकाल में हुए बड़े-बड़े घोटालों को उजागर करने का माद्दा और हौसला सिर्फ और सिर्फ प्रकाश प्रजापति ही रखते हैं।
विरोधियों के हर साम-दाम-दंड-भेद और हर तरह के हथकंडों से पूरी ताकत के साथ निपटने की क्षमता भी इसी व्यक्ति के पास है, जिससे जनता को पूरा भरोसा है कि प्रकाश प्रजापति की जीत के बाद ग्राम पंचायत के रहवासी बरसों बाद भयमुक्त वातावरण में खुले में सांस ले पाएंगे। ग्रामीणों का साफ कहना है कि प्रकाश प्रजापति की जीत किसी एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि बामन टुकड़ा में सही मायनों में 'जनता के शासन' की शुरुआत होगी और गांवों का यह 'मौन समर्थन' विरोधियों के चक्रव्यूह को ध्वस्त करने तथा अपने वोट की चोट से भ्रष्टाचार के इस किले को ढहाकर एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।