राजसमंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय कार्यक्रम एक याद करो कुर्बानी के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में मशाल जुलुस निकाला। भाजयुमो जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह भाटी ने बताया की जलूस कुंवारिया के चारभुजानाथ मंदिर से रवाना हो कर बड़ा दरवाजा, सदर बाजार, महावीर मार्केट, नीलकंठ चोराहा जाकर सम्पन हुआ। जुलूस में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतमाता की जय, इंकलाब जिन्दाबाद, कश्मीर हमारा है, वंदे मातरम् के नारो से पुरे कस्बे को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भेरूलाल जोशी, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमावत, पंस सदस्य मुकेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अजय प्रजापत, ईश्वर माली, मोहित सोलंकी, विपिन तातेड, सुरेन्द्र यादव, मुकेश खटीक सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।