एप डाउनलोड करें

Weird Toilet Flush Rules : क्या आप जानते है किसी देश में फ्लश ना चलाना गुनाह है तो कहीं फ्लश चलाना वर्जित, कानून न मानने पर मिलती है कड़ी सजा

अन्य ख़बरे Published by: Paliwalwani Updated Sat, 11 Dec 2021 10:07 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर देश की सरकार के पास प्रशासनिक कानून के अनुसार किसी क्षेत्र में शासन करने की शक्ति होती है। हालांकि दुनिया के हर देश की अपने कुछ नियम कानून होते है, जिसे हर नागरिक को मानना पड़ता है।

वैसे कई लोगों को यह नियम मामूली लगते हैं तो कई लोगों को बहुत अजीब लगता है, परंतु कानून तो कानून है जिसे मानना जरूरी है। कानून मनवाने के लिए हर देश कड़े से कड़े प्रावधान भी बनाते है। 

सिंगापुर 

अक्सर लोग टॉयलेट यूज करने के बाद फ्लश करना भूल जाते हैं, लेकिन सिंगापुर में इस गलती पर सख्त कानून बनाया गया है। यहां तक कि पब्लिक टॉयलेट में आप टॉयलेट करने के बाद फ्लश नहीं किए तो आपको जेल भी हो सकती है या आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

गंदी आदत छुड़वाने के लिए बनाया गया है कानून

दरसल यह कानून वहां लोगों को गंदी आदत छुड़वाने के लिए बनाया गया है। यह कानून तोङने वाले लोगों को 150 डॉलर यानी की 8000 रुपये के करीब जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माना नहीं भरने पर जेल भी जाना पड़ सकता है।

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड एक ऐसा देश है जहां रात को 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है या फिर जेल जाने की भी नौबत आ सकती है। इसके लिए सख्त कानून बनाए गए हैं, जिसका लोग पालन भी करते हैं।

फ्लश को ध्वनि प्रदूषण मान कर बनाया गया कानून

दरअसल स्विट्जरलैंड में फ्लश को ध्वनि प्रदूषण माना गया है। इसके अलावा इससे दूसरों की नींद में खलल पड़ता सकता है इसलिए सरकार ने इसपर जुर्माने का प्रावधान बना दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next