दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा : अमेरिका में तूफान इसाय’ से चार लोगों की मौत : बवंडर उठने का खतरा...!

विज्ञापन

अमेरिका. पनामा सिटी बीच, 11 अक्टूबर (AP) अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा समेत कई दक्षिणपूर्वी इलाकों में आए तूफान ‘इसायस’ के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब सात लाख घरों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तूफान के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जबकि मूसलाधार बारिश के बीच अचानक बाढ़ आने और बवंडर उठने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बाढ़ का असर दक्षिणी अपलाचियन पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। ‘इसायस’ शुक्रवार को श्रेणी दो के चक्रवाती तूफान के रूप में फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास तट से टकराया था। इसके बाद रात में तूफान कमजोर पड़ गया और इसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्र से आगे बढ़ चुका चक्रवात घोषित कर दिया गया लेकिन इससे खतरा अब भी बना हुआ है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने शनिवार को कहा, ‘‘बाढ़ का खतरा अब भी बहुत अधिक है। कई बार तूफान गुजरने के एक या दो दिन बाद भी बाढ़ आती है इसलिए खतरा अभी टला नहीं है।’’ फ्लोरिडा की एस्कैम्बिया काउंटी के शेरिफ चिप सिमंस ने बताया कि तूफान से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है।

र्मिंघम शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख कोरी मून ने बताया कि एक घर पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घर से एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर ही उसका उपचार किया गया।

अलबामा की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी जोश जॉनसन ने बताया कि बार्बर काउंटी में सड़क पर गिरे एक पेड़ से जुड़ी वाहन दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

अलबामा में मेक्सिको की खाड़ी से लगे तटीय शहर मोबाइल के अधिकारियों ने बताया कि कई जगह पेड़ और बिजली के तार गिर गए तथा बड़ी संख्या में सड़कें अवरुद्ध हैं।

AP सिम्मी खारी

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook