एप डाउनलोड करें

भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार अब तक नहीं पहुंचीं टोक्यो !!

अन्य ख़बरे Published by: Paliwalwani Updated Wed, 28 Jul 2021 12:03 PM
विज्ञापन
भारत के लिए कुश्ती में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार अब तक नहीं पहुंचीं टोक्यो !!
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ओलिंपिक के लिए अब तक टोक्यो नहीं पहुंच पाई हैं। उन्हें 5 अगस्त को पहला मुकाबला खेलना है। ओलिंपिक प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें इवेंट से एक हफ्ते पहले टोक्यो पहुंचना जरूर है। दरअसल विनेश हंगरी के बुडापेस्ट में ट्रेनिंग कर रही थीं। वे वहां से फ्रांस के फ्रैंकफर्ट पहुंची थीं। विनेश को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाईं।

उनके यूरोपीय संघ (EU) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी। विनेश फोगाट कुश्ती में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में हिस्सा लिया है। इस वर्ग में उन्हें शीर्ष वरीयता प्राप्त है। विनेश को मंगलवार रात को टोक्यो पहुंचना था। पर जैसे ही वह फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर पहुंचीं, उन्हें वहीं रोक लिया गया। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने हालांकि मामले को सुलझा लिया। सूत्रों के मुताबिक विनेश बुधवार को टोक्यो पहुंच जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next