पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी के करकमलों से आर्याव्रत पत्रकार संघ के लोगो का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर ऋषि राज जी महाराज की पावन उपस्थिति में हजारों श्रद्धालु एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान साध्वी ऋतंभरा दीदी ने (लोगो) से पर्दा हटाकर उसका लोकार्पण किया। दीदी मां ने आर्याव्रत पत्रकार संघ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपका संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही मेरा आशीर्वाद है। उन्होंने पत्रकारों से समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती है।