आपको बता दें कि इस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों की कीमत बढ़ने से एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं। क्योंकि एलपीजी गैस की कीमत कच्चे तेलों पर निर्भर करती है। जिनती ज्यादा कीमत कच्चे तेलों की बढ़ेगी, उसी प्रकार उसका प्रभाव एलपीजी गैस में पड़ेगी। और एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ेगी। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी गैस की कीमतें 47 फीसदी तक बढ़ी हैं। और अपने देश के भीतर केवल 6 फीसदी तक ही एलपीजी की कीमते बढ़ाई गई है। लेकिन अगर एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर में और वृद्धि की जाएगी तो क्या होगा।
देश में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर में कीमत की वृद्धि के कारण बहुत कम संख्या में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। क्योंकि लोगों के पास इतनी आमदनी नहीं है जितनी महंगाई है, यही इसका मुख्य कारण है। तो चलिए जानते हैं कुछ शहरों में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत किन दामों पर उपलब्ध है।
राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रूपये है। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रूपये में ही मिलेगी। कोलकाता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1079 रूपये है। और चेन्नई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1068.50 रूपये है।