एप डाउनलोड करें

Four Govt officials raided : चार सरकारी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी : 19 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद

अन्य ख़बरे Published by: paliwalwani Updated Wed, 24 Dec 2025 01:53 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु. कर्नाटक लोकायुक्त के कर्मियों ने मंगलवार को उन चार सरकारी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जिन पर आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। एक अधिकारी ने यह जानकार दी। अधिकारी ने बताया कि इन अधिकारियों से जुड़े 17 ठिकानों पर सुबह की तलाशी शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी अधिकारियों की 19.2 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया।

एक अधिकारी के पास से 9.89 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद

लोकायुक्त द्वारा जिन अधिकारियों के परिसरों पर छापे मारे गए, उनमें बागलकोट में एक जिला परिषद के सहायक सचिव और रायचूर की ग्रामीण विकास और पंचायत राज की एक सहायक कार्यकारी अभियंता शामिल थीं। इनमें से एक अधिकारी के पास से 9.89 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई।

लोकायुक्त के अधिकारियों ने संबंधित अधिकारी के चार ठिकानों पर छापेमारी की और पाया कि वह सात भूखंडों, चार मकानों और एक व्यावसायिक परिसर का मालिक है, जिनकी कुल कीमत 9.17 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारी के पास 2.02 लाख रुपये नकद, 8.22 लाख रुपये के आभूषण और 62 लाख रुपये के वाहन थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next