एप डाउनलोड करें

क्या आप जानते है कि हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं?, जानें दिलचस्प कारण

अन्य ख़बरे Published by: Pushplata Updated Tue, 27 Sep 2022 11:02 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने हमेशा आसमान में हवाई जहाज को जाते हुए देखा होगा या फिर आपने उसमें सफर भी किया होगा। एक बात आपने जरूर गौर की होगी कि ज्यादातर हवाई जहाज सफेद रंग के होते है। हालांकि एयरलाइंस कंपनी अपने ब्रांडिंग और टैगलाइन समेत अन्य चीजों का रंग भले ही कुछ और रखती है लेकिन विमान का बेसिक रंग सफेद ही रखती है। तो क्या आप जानते है कि हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं। आइए जानते हैं।

1) हवाइ जहाज का रंग सफेद रखने का सबसे बड़ा कारण यह है कि सफेद रंग सूर्य के लाइट का रिफ्लेक्टर होता है। इस कारण सूर्य की रोशनी विमान के सतह से टकराकर बाहर चली जाती है जिस वजह से नीले आसमान में हवाइ जहाज को देखना आसान होता है। वहीं जहाज के सफेद रंगके होने के कारण उसकी विजिबिलिटी बेहतर रहती है, जिससे पक्षियों को प्लेन का अंदाजा दूर से ही लग जाता है और बड़े-बड़े हादसे होने से टल जाते हैं। इसके अलावा लाइट का अच्छा रिफ्लेक्टर होंने के कारण सूर्य की गर्मी जहाज के सतह पर नहीं टिकता है। यही वजह है कि विमान में यात्रियों को सहजता महसूस होती है।

2) दूसरा सबसे कारण यह है कि हवाई जहाज का रंग सफेद रखने से उस पर हुए किसी भी प्रकार के डैमेज, क्रैक आदि का पता आसानी से लगाया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से यह बहुत जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next