पत्नी और सास-ससुर उससे रंगदारी वसूलने के खिलाफ डीएम ने दर्ज कराई आपराधिक शिकायत : पूरा मामला जानें क्या है...

विज्ञापन

बिहार. उत्तरी बिहार के शिवहर जिले के जिलाधिकारी  ने शुक्रवार को अपनी पत्नी और सास के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है. शिवहर के डीएम सज्जन राजशेखर ने अपनी पत्नी सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेशन पर रंगदारी और मानहानि समेत सात गंभीर आरोप लगाए हैं. FIR जिले के सिटी थाने में दर्ज कराई गई है. राजशेखर ने जिला परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका भी दायर की है. इससे पहले जून में सितारा ने डीएम के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज के गंभीर आरोप लगाते हुए मुजफ्फरपुर के सिटी थाने में राजशेखर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था. राजशेखर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और सास-ससुर उससे रंगदारी वसूलने के अलावा मानसिक दबाव भी बना रहे हैं. उन्होंने अपने ऊपर लगे घरेलू हिंसा और दहेज के आरोप को भी पूरी तरह निराधार बताया.

इस बीच सितारा ने कहा है कि वह तलाक के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हमने 4 सितंबर, 2017 को चेन्नई में शादी की और हमारी हीरा नाम की एक बेटी और दैविक नाम का एक बेटा है. बेटी उसके (राजशेखर) के साथ रह रही है, जबकि मेरा बेटा मेरे साथ रह रहा है. उसने मेरे और मेरे बेटे के भरण-पोषण के लिए कोई पैसा नहीं दिया.

ये खबर भी पढ़े :

PAN को Aadhaar Card से लिंक करने की डेडलाइन फिर बढ़ी : 31 मार्च 2022 लिंक नहीं किया तो निष्क्रिय हो जाएगा

Aadhaar Pan link : आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं, ऐसे आसानी से पता करें... 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook