इंदौर में सोनू सूद चैरिटी क्लब का शुभारंभ, जरूरतमंदों की मदद का संकल्प

विज्ञापन

अनिल पुरोहित

इंदौर. माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में सूद चैरिटी फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित सोनू सूद चैरिटी क्लब का शुभारंभ 28 अक्टूबर को प्लेओटेल रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमिता साल्वे सहित विभिन्न पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद ने वीडियो संदेश के माध्यम से इंदौरवासियों से क्लब से जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।

इंदौर में क्लब का नेतृत्व संस्थापक एवं हेड डिम्पल शर्मा करेंगी। क्लब के माध्यम से भोजन वितरण, कंबल वितरण, रक्तदान शिविर और पौधारोपण सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दीपावली पर छोटे विक्रेताओं से दीये खरीदकर जरूरतमंद बस्तियों तक पहुंचाने की पहल भी प्रस्तावित है।

क्लब की शुरुआत मध्य प्रदेश के देवास से हुई थी। अब इंदौर में इसके विस्तार के साथ अधिक से अधिक लोगों को समाजसेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook