Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सबकुछ जलकर खाक हो गया। प्लेन में 241 लोग सवार थे। केबिन क्रू और एयरहोस्टेस समेत कोई भी जिंदा नहीं बचा। इत्तेफाक से केवल एक यात्री ही इसमें से बच पाया। वहीं, जिस हॉस्टल पर गिरा वहां पर भी कई स्टूडेंट्स ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना में कुल मारे जाने लोगों की संख्या 249 बताई जा रही है। विमान हादसे के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसमें चंद मिनटों में ही लोहा तक पिघल गया था। लेकिन, इस भयंकर हादसे में एक यात्री के अलावा अगर कुछ बचा तो वो थी श्रीमद भगवद गीता और लड्डू गोपाल, जिसे आंच तक नहीं आई। ऐसे में अब भगवद गीता के बचने पर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने तंज कसा है।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बची भगवद गीता को लेकर नेहा सिंह राठौर ने एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने भगवद गीता के बचने पर तंज कसा, जिसके बाद लोगों ने इस पर गुस्सा निकाला और गायिका की सोशल मीडिया पर ही क्लास लगा दी है। नेहा ने तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘जलने से बची किताब अपने पढ़ने वाले को तो नहीं बचा पाई लेकिन प्लेन क्रैश के लिए ज़िम्मेदार लोगों और सरकार को ज़रूर बचा लेगी।’
नेहा की इस पोस्ट पर लोगों ने उन्हें घेर लिया। एक यूजर ने लोकगायिका की पोस्ट पर जवाब दिया कि ये कोई सरकार का पीआर किट नहीं है, ये मार्ग दर्शन का प्रतीक है, जो युद्धभूमि में भी अर्जुन को सत्य और धर्म का मार्द दिखाती है। आप जैसे सस्ते ज्ञानियों को लिए ये केवल किताब है। शख्स ने ये तक लिख दिया कि अगर सवाल करना है तो सरकार से करें ना कि राजनीतिक कुंठा निकालने के लिए धर्म और आस्था पर कीचड़ उछालें। उन्हें उनकी पोस्ट के लिए लोगों ने कहा कि उनको शर्म आनी चाहिए ऐसी बात कहते हुए।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सभी को इस बात ने हैरान कर दिया कि इतनी भयानक आग जनी में कैसे भगवद गीता बच गई। इसमें आग की लपट इस धर्म ग्रंथ को छू नहीं पाई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स दिखा रहा था कि कैसे इस भीषण आग में पुस्तक सही सलामत बच गई। भगवद गीता के कवर का कुछ पार्ट जला है। शुरुआत के एकाध पन्ने पर जलने के निशान हैं लेकिन, अंदर के सभी पन्ने सही सलामत हैं। किताब में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीर को कुछ नहीं हुआ।