नाथद्वारा. पालीवाल ब्राह्मण समाज नाथद्वारा समाजबंधुओं को अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे समाज के समाजसेवक श्री नरेश कुमार जी पुरोहित (लाला) पिता मोहन लाल जी पुरोहित परिक्रमा वाले का लगभग 55 वर्ष का कल दिनांक 18 दिसंबर 2025 गुरुवार को देवलोक गमन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास लम्बी गली नाथद्वारा जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मोक्षधाम नाथद्वारा पहुंची, जहां दाह संस्कार संपन्न हुआ.
आप सर्वश्री प्रवीण कुमार पुरोहित के भाई एवं यश कुमार पुरोहित के पुज्यनीय पिताजी थे. उक्त जानकारी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के समाजसेवी श्री सतीश जोशी (राधाकृष्ण डेरी के संचालक) ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ