नाथद्वारा. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी नाथद्वारा के समस्त समाजजनों को अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री औंकार जी जोशी पिता स्व. श्री रतन लाल जी जोशी (ग्राम. नेगाड़िया) का आज दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को देवलोक गमन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 24 मार्च 2026 मंगलवार को सुबह 11.00 बजे निज निवास, 13 ए, सुखाड़िया नगर नाथद्वारा, जिला राजसमंद, राजस्थान से मोक्षधाम नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेगी.
आप सर्वश्री नरोत्तम जोशी, जगदीश जोशी के भाई एवं रविन्द्र जोशी, शैलेन्द्र जोशी, देवेन्द्र जोशी के पूज्यनीय पिताजी तथा आशीष जोशी, ग्रंथ जोशी, निति जोशी, जानकी जोशी, जाहवी के दादाजी थे. उक्त जानकारी श्री नरेन्द्र पालीवाल, श्री नानालाल जोशी एवं भाजपा नेता श्री राजू जोशी इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ