विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर राकांपा आत्ममंथन करेगी : उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार

विज्ञापन

मुंबई. 29 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद उनकी पार्टी आत्ममंथन करेगी।

सुनेत्रा पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, “नतीजों से इतर, हर चुनाव हमें सकारात्मक दृष्टिकोण से सोचने के लिए प्रेरित करता है। हमें आत्ममंथन करना होगा और हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। यदि कोई कमियां रही हैं, तो उन्हें दूर करने में कुछ भी गलत नहीं है।”

पवार ने कहा कि चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी के लिए अपने प्रदर्शन का आकलन करना आवश्यक हो गया है और वह इसमें सुधार करने के लिए प्रयास करेगी।

तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके राकांपा नेता सतीश चव्हाण को इन चुनावों में छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीट के लिये 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को दो सीट मिलीं।

भाषा खारी दिलीप

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook