एप डाउनलोड करें

मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर होंगे देवेन भारती

मुम्बई Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Wed, 30 Apr 2025 11:03 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई. 

26/11 हमलों की जांच का नेतृत्व करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी देवेन भारती त्रिपुरारी शरण को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले भारती, विवेक फनसालकर की जगह लेंगे, जो बुधवार को रिटायर हो गए. देवेन भारती आज शाम को मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे, राज्य के गृह विभाग ने भारती की नियुक्ति की पुष्टि कर दी है, हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि इस पद को अब अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक का कर दिया गया है,

बिहार के रहने वाले हैं देवेन भारती

बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले भारती ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की पढ़ाई की है. अपने लगभग तीन दशक के करियर में, उन्होंने मुंबई पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रहे. 

मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर देवेन भारती मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं. उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई मोहल्ले के स्कूल से की. इसके बाद उनका चयन आवासीय नेतरहाट स्कूल रांची (झारखंड) में हो गया. रांची के सेंट जेवियर्स स्कूल से उन्होंने प्लस-टू किया. फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनामिक्स से स्नातकोत्तर किया.

बिहार के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती ने साल 2023 से मुंबई पुलिस के स्पेशल कमिश्नर के रूप में काम कर रहे हैं. स्पेशल कमिश्नर का पोस्ट विपक्ष की आलोचना के बीच महायुति सरकार द्वारा बनाया गया था

  • देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, 26/11 की जांच में शामिल रहे
  • विवेक फणसालकर 35 साल की सेवा के बाद हो रहे हैं रिटायर
  • महाविकास अघाड़ी सरकार में कम महत्वपूर्ण पद पर भेजे गए थे भारती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next