📅 Friday, 04 September 2026 | 07:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛈️ इंदौर: 23°C (तूफान/बारिश)
आमेट

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

📅 05 June 2026, 10:35 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आमेट. ग्राम पंचायत आगरिया के पर्वती गांव में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार मृतक भेरूनाथ कालबेलिया (17) पुत्र मोतीलाल कालबेलिया निवासी आगरिया, पर्वती गांव में किराना सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों ने उसे तत्काल निजी वाहन से आरके जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को आमेट उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  परिजनों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसके पिता मोतीलाल कालबेलिया की उम्र लगभग 65 वर्ष है, जबकि उसका छोटा भाई मात्र 12 वर्ष का है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें