जबलपुर :
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के शेड्यूल के अनुसार, नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका गांधी गौरीघाट से शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी. शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की जनसभा होगी. करीब 1.30 घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
यहां बता दें कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का वादा किया है जिसके तहत महिलाओं को 15 सो रुपए महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वचन भी मतदाताओं को दिया है.100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट तक का बिल हाफ, यह भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल है.किसान कर्ज माफी और कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का भी कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है.
प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन के बाद आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए गोंड रानी वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. भंवरताल पार्क में लगी दुर्गावती की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की.
प्रियंका गांधी ने कहाकि BJP ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं। व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।
प्रियंका गांधी के पांच वादे : प्रियंका गांधी ने सभा में कई चुनावी घोषणाएं की। और कांग्रेस सरकार आने पर इसे पूरा करने का वादा किया है।