MP Corona Update : पहली से 12वीं तक सभी स्कूल बंद, जुलूस, रैली प्रतिबंधित रहेगी

विज्ञापन

मध्यप्रदेश. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए आज पूरे प्रदेश की जिला क्राइसिस मेनेजमेंट कमेटियों के साथ वर्चुअल बैठक की. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 जनवरी से होने वाले प्री-बोर्ड एग्जाम घर से देना होंगे। सभी तरह के मेले, रैलियों और जुलूसों पर रोक लगा दी गई है। नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। आर्थिक गतिविधियां जारी रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी 50क्षमता के साथ स्कूल चल रहे थे। बैठक में जो सुझाव आए हैं, उनके अनुसार जरूरी हो गया है कि 31 जनवरी तक सभी निजी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए जाएं। आगे भी परिस्थितयों पर नजर रहेगी। इसके बाद पाबंदियों को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 15 जनवरी से स्कूल बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है।

MP Corona Guideline : बैठक में ये लिए फैसले

  • खेल गतिविधियां 50कैपेसिटी से जारी रहेंगी।
  • 20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंगे।
  • जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।
  • 50कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे।
  • सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।
  • राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे।
  • धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook