एप डाउनलोड करें

जैन साध्वीयों की दुर्घटना हत्या के विरोध मे जैन समाज का देशव्यापी विशाल प्रदर्शन

मध्य प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Tue, 26 May 2026 10:14 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेश जैन दद्दू 

सागर. मध्य प्रदेश के रीवा मे कार चालक ने दो आर्यिका माताजी को कुचल दिया. इसके विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज सागर ने सोमवार की सुबह मौन जुलूस निकाल कर थाना प्रभारी कोतवाली को ज्ञापन प्रेषित किया. कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण से एकत्रित जैन समाज के साधर्मी बंधुओ ने मौन जुलूस मे शामिल होकर सहभागिता की.

मध्यप्रदेश के रीवा में जैन साधु आर्यिका माताजी की दुर्घटना कर हत्या करने के विरोध में जैन समाज ने आज कोटा में मौन जुलूस निकालकर कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराया. बड़ी संख्या में जैन समाज के पुरुष और महिला मोन जुलूस के रूप में अपने हाथों में ध्वज लेकर कलेक्ट्री पहुंची.

कलेक्ट्री में जैन समाज के भाजपा नेता पंकज मेहता सहित समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियो ने समाज के लोगों को संबोधित किया. इस मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next