एप डाउनलोड करें

जैसलमेर शहरी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए सर्वे अभियान लगातार जारी : डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल

जैसलमेर Published by: paliwalwani Updated Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 गठित टीमों ने 7 दिन में 6 हजार 44 घरों में 24 हजार 298 कंटेनर जांचे                   

जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि जैसलमेर शहरी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सर्वे अभियान अंतर्गत गठित 11 टीमों द्वारा लगातार कार्य जारी है, उन्होंने बताया कि जैसलमेर शहरी क्षेत्र के लिए गठित 11 टीमों के कार्मिकों द्वारा  सात दिन में आवंटित कार्यक्षेत्र में जाकर 6 हजार  44 घरों का सर्वे कार्य करके  24 हजार 298 कंटेनरो की जांच की गई है. 

टीमों द्वारा 7 हजार 276 स्थानों  में टेमीफोज डालने की कार्यवाही की गई, डॉ पालीवाल ने बताया कि टीमों के सदस्यों द्वारा घरों पर मार्किंग करने, मौसमी बीमारियों के बचाव उपचार के संबंध में आमजन को जागरूक करने तथा प्रभावी रूप से एंटी लार्वा गतिविधियों संपादित करने की कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में फोगिंग कार्य किया जा रहा है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next