जयपुर.
सीकर. 29 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने गुरुवार को एस.के. स्कूल में धोद ग्रामीण एवं पलसाना पंचायत समिति के मतदान के लिए की जा रही ईवीएम कमिश्निंग कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कमिश्निंग केंद्रों पर ईवीएम की तैयारी, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कमिश्निंग, मशीनों की कार्यशीलता की जांच, आवश्यक प्रपत्रों एवं अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।निर्वाचन पर्यवेक्षक सहल ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से कमिश्निंग प्रक्रिया की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ईवीएम कमिश्निंग का कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित किया जाए।
उन्होंने कमिश्निंग के दौरान निर्धारित प्रक्रिया, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों के संधारण का विशेष ध्यान रखने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।