पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित

विज्ञापन

जयपुर.

जिले में 548 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति तथा  5 नवंबर को पंच-सरपंच के लिए मतदान

सीकर. 29 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से  जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी की मौजूदगी में तृतीय चरण का  ईवीएम का द्वितीय  रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत जिले के 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की संख्या के अनुसार 130 प्रतिशत के मानक से ईवीएम की 715 कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं 1430 बैलेट यूनिट (बीयू) आवंटित की गई हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला ने बताया कि जिले के इन पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 548 मतदान केंद्र हैं। मतदान केंद्रों की संख्या के अनुसार ईवीएम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानक के अनुरूप यूनिट आवंटित की गई हैं।उन्होंने बताया कि धोद पंचायत समिति क्षेत्र में 127 मतदान केंद्रों के लिए 166 सीयू एवं 332 बीयू, धोद ग्रामीण में 134 मतदान केंद्रों के लिए 175 सीयू एवं 350 बीयू तथा दांतारामगढ़ में 89 मतदान केंद्रों के लिए 116 सीयू एवं 232 बीयू आवंटित की गई हैं।

इसी प्रकार खाचरियावास  में 85 मतदान केंद्रों के लिए 111 सीयू एवं 222 बीयू, पलसाना में 113 मतदान केंद्रों के लिए 147 सीयू एवं 294 बीयू आवंटित की गई हैं।उन्होंने बताया कि पंचायत आम चुनाव के तहत तृतीय चरण में 3 नवंबर 2026 को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए तथा 5 नवंबर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

बैठक में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी से महावीर प्रसाद सैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, बीएसपी से भंवरलाल दानोदिया, आम आदमी पार्टी से मुकेश गुर्जर, सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook