पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : जिला परिषद एवं पंचायत समितिवार मतगणना भवन और कक्ष निर्धारित

विज्ञापन

जयपुर.

सीकर. 29 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले की जिला परिषद एवं 16 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए मतगणना 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से जिला मुख्यालय स्थित श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिल्वर जुबली रोड, सीकर में निर्धारित मतगणना भवनों एवं कक्षों में करवाई जाएगी।

आदेशानुसार जिला परिषद सीकर के वार्ड संख्या 1 से 49 तक की मतगणना प्रथम तल विज्ञान विंग के कमरा नम्बर 65 में करवाई जाएगी। जिला परिषद के डाक मतपत्रों की गणना के लिए प्रथम तल विज्ञान विंग का कमरा नम्बर 66 निर्धारित किया गया है।पंचायत समितिवार निर्धारित मतगणना कक्षों के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना भूतल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 105 में, फतेहपुर पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना भूतल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 109 में, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना भूतल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 104 में, बलारां पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना प्रथम तल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 114 में तथा नेछवा पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना प्रथम तल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 113 में करवाई जाएगी।

धोद पंचायत समिति के 19 वार्डों की मतगणना प्रथम तल मुख्य भवन के कमरा नम्बर 41 में, धोद ग्रामीण पंचायत समिति के 21 वार्डों की मतगणना प्रथम तल मुख्य भवन के कमरा नम्बर 49 में,पिपराली पंचायत समिति के 17 वार्डों की मतगणना प्रथम तल मुख्य भवन के कमरा नम्बर 118 में करवाई जाएगी।दांतारामगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना प्रथम तल विज्ञान विंग के कमरा नम्बर 72 में, पलसाना पंचायत समिति के 19 वार्डों की मतगणना प्रथम तल मुख्य भवन के कमरा नम्बर 40 में तथा खाचरियावास पंचायत समिति के 15 वार्डों की मतगणना भूतल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 101 में करवाई जाएगी।

खण्डेला पंचायत समिति के 37 वार्डों की मतगणना भूतल मुख्य भवन के कमरा नम्बर 30 में, नीमकाथाना पंचायत समिति के 27 वार्डों की मतगणना भूतल मुख्य भवन के कमरा नम्बर 31 में तथा पाटन पंचायत समिति के 19 वार्डों की मतगणना प्रथम तल उत्तरी विंग के कमरा नम्बर 110 में करवाई जाएगी।श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के 23 वार्डों की मतगणना प्रथम तल विज्ञान विंग के कमरा नम्बर 64 में तथा अजीतगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों की मतगणना प्रथम तल विज्ञान विंग के कमरा नम्बर 67 में करवाई जाएगी। इन सभी पंचायत समितियों के लिए 12-12 टेबल निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook