एप डाउनलोड करें

पालीवाल समाज का एक दीपक अब बुझ गया : श्री निशीकांत पालीवाल का दुखद निधन

जयपुर Published by: Sunil Paliwal-Anil Bagora Updated Thu, 24 Dec 2020 12:07 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर । पालीवाल समाज के लिए वर्ष 2020 बहुत ही पीड़ादायक रहा है, इस दौरान पालीवाल ब्राह्मण समाज ने शुन्य से लेकर शिखर तक पहुंचाने वाले कई प्रतिभाशाली एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को खोया तथा कई जने कोरोना कोविड-19 कोरोना संक्रमित बीमारी के चलते भी अकाल मृत्यु के ग्रस्त में चले गए, जो हमारे लिए बहुत ही दुखद जनक रहा। एक बार फिर दुखद समाचार मिलने से पालीवाल समाज सन्न रहा गया। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हरि इच्छानुसार हमारे प्रिय निशीकांत पिता प्रमोद कुमार पालीवाल का आकस्मिक स्वर्गवास दिनांक 18 दिसंबर 2020 को हो गया है। दिवंगत आत्मा की शांति-श्रृद्धांजलि अर्पित करने निमित्त चौथे की बैठक, आगमन-पुष्पांजलि-प्रस्थान रूप में मंगलवार दिनांक 22 दिसंबर .2020 को दोपहर 4.00 से 5.00 बजे तक स्व-निवास 4/135 एसएफ़एस, मानसरोवर, जयपुर में संपन्न हुई।  

● शोकाकुल परिवार : श्रीमती कलावती (दादी), दुष्यंत-अशोक (दादा), विनोद कुमार (ताऊ), प्रमोद कुमार (पिता), सुबोध-सुशील (चाचा), जतिन-शुभम (भाई), दैविक (पुत्र), भुवन्यू (भतीजा), एवं समस्त पालीवाल परिवार

● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में मेनारिया समाज, नागदा मेनारिया समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next