क्रूड में तेजी के बीच शेयर बाजार में ग‍िरावट :सेंसेक्‍स 1000 अंक ग‍िरने से 4 लाख करोड़ खाक

विज्ञापन

नई दिल्ली.

Stock Market Crash BREAKING News: सोमवार, 11 May 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 807.12 अंक यानी 1.04 प्रतिशत गिरकर 76,521.06 पर पहुंच गया. इसके बाद सेंसेक्स 1000 अंक तक टूट गया. वहीं व्यापक बाजार वाला निफ्टी 237.05 अंक यानी 0.98 प्रतिशत गिरकर 23,939.10 पर कारोबार करता दिखा. बाजार (Share Market News) में कमजोरी का माहौल बना रहा. 1,814 शेयर गिरावट में रहे जबकि 960 शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे. 221 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

ज‍िसका अंदेशा था वहीं हुआ... और हफ्ते के पहले ही दिन कारोबारी द‍िन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी ग‍िरावट देखी गई. क्रूड ऑयल में तेजी, सोने-चांदी में ग‍िरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही सेंसेक्‍स के 1000 प्‍वाइंट तक ग‍िरने से न‍िवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये खाक हो गए.

शुक्रवार को 77,328 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्‍स सोमवार सुबह 76,638 अंक पर खुला लेक‍िन कुछ देर बार ही यह ग‍िरकर 76,363 अंक पर आ गया. इस दौरान सभी 30 शेयर को लाल न‍िशान के साथ कारोबार करते देखा गया. इसके अलावा न‍िफ्टी सूचकांक भी करीब 300 अंक टूट गया. आइए जानते हैं शेयर बाजार में ग‍िरावट के 5 कारण-

  • शेयर बाजार को उम्मीद थी कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच शांत‍ि समझौता हो जाएगा, जिससे मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होगा. इसी उम्‍मीद में प‍िछले हफ्ते बाजार में र‍िकवरी भी देखी गई. लेक‍िन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के प्रस्ताव को स्‍वीकार नहीं करने के कबाद जंग का खतरा बढ़ गया है. 
  • ईरान और अमेर‍िका के बीच शांति वार्ता व‍िफल होने और होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने की आशंका से ब्रेंट क्रूड की कीमत फ‍िर से चढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई. 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को विदेशी मुद्रा बचाने के लिए देशवासियों से सोना नहीं खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है. 
  • लोबल लेवल पर बढ़ते तनाव और डॉलर की मजबूती के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार से अपना हाथ खींचना शुरू कर दिया है.
  • क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है. भारतीय बाजार में भले ही पेट्रोल-डीजल के रेट महंगे नहीं हुए हैं लेक‍िन क्रूड ऑयल इसी तरह से महंगा होता रहा तो आने वाले समय में घरेलू बाजार में कीमत बढ़ना तय माना जा रहा है. पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बाजार में भी महंगाई आएगी. 
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook