Share Market : 5 शेयरों की वजह से शेयर बाजार में कोहराम : निवेशकों के 4 लाख करोड़ स्‍वाहा

विज्ञापन

Share Market : शेयर बाजार (Stock Market) में आज हैवीवेट शेयरों में बड़ी गिरावट के कारण सेंसेक्‍स दिन के हाई लेवल से 1400 अंक से ज्‍यादा टूट गया, जबकि निफ्टी में 400 अंक से ज्‍यादा की गिरावट आई.

Share Market: शुक्रवार की सुबह मजबूत दिख रहे सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऊपरी स्तरों से नीचे की ओर फिसल गए. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 732.96 (0.98%) अंक फिसलकर 73,878.15 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 172.33 (0.76%) अंक फिसलकर 22,475.85 पर बंद हुआ.

बाजार में बिकवाली के दौरान बीएसई के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. बाजार में बिकवाली के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 404.48 लाख करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल, रिलायंस, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर दोपहर के सत्र में 3.37तक की गिरावट के साथ शीर्ष लूजर रहे. सेंसेक्स में बजाज ट्विन्स के शेयर 1.8 प्रतिशत तक चढ़े. बाजार के उतार-चढ़ाव से जुड़ा इंडिया VIX 11.6उछलकर 15.01 के स्तर पर पहुंच गया.

रुपया तीन पैसे मजबूत हुआ

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 83.43 (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुआ. मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशी कोषों के बाहर जाने से स्थानीय मुद्रा में तेजी सीमित हो गई. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.40 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 83.34 और 83.44 के दायरे में रहा. अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 83.43 (अस्थायी) पर बंद हुआ.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook