एप डाउनलोड करें

LIC Jeevan Labh : रोजाना करें सिर्फ 238 की बचत, मेच्‍योरिटी पर मिलेंगे 54 लाख, जानिए क्या है जबरदस्त प्लान

निवेश Published by: Paliwalwani Updated Thu, 13 Oct 2022 10:50 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान समय में बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं. जहां पैसा लगाकर आप अच्छा मुनाफ कमा सकते हैं. अगर आप सुरक्षित निवेश के गारंटीड रिटर्न पाना चाहते हैं तो आप एलआईसी की बीमा पॉलिसियां में निवेश कर सकते हैं. एलआईसी की जीवन लाभ योजना भी एक ऐसी ही पॉलिसी है, जिसमें मेच्‍योरिटी बेनेफिट और डेथ बेनेफिट, दोनों ही मिलते हैं. एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी की मेच्योरिटी की अधिकतम उम्र सीमा 75 साल रखी गई है. यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को इसका पूरा फायदा मिलता है. नॉमिनी को बोनस के साथ साथ सम एश्योर्ड भी दिया जाता है.

पॉलिसी लेने के नियम

इस योजना में निवेश की सबसे कम उम्र मात्र 8 साल रखी गई है. यानी कोई नाबालिग भी यह पॉलिसी ले सकता है. साथ ही निवेश के लिए अधिकतम उम्र 59 साल है. ये पॉलिसी 16 से 25 साल की अवधि के लिए ली जा सकती है. अगर कोई व्यक्ति 21 साल के लिए पॉलिसी टर्म चुनता है तो इसके लिए उसकी उम्र पॉलिसी लेते समय 54 साल से कम होनी चाहिए. वहीं, 25 साल के पॉलिसी टर्म के लिए व्यक्ति की उम्र सीमा 50 साल है. पॉलिसी की मेच्योरिटी की अधिकतम उम्र सीमा 75 साल रखी गई है. यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को इसका पूरा फायदा मिलता है. नॉमिनी को बोनस के साथ साथ सम एश्योर्ड भी दिया जाता है.

सिर्फ 238 रुपये का करना होगा निवेश

अगर आपकी उम्र 25 साल है और जीवन लाभ पॉलिसी 25 साल की अवधि के लिए लेते हैं तो आपको बेसिक सम एश्‍योर्ड के रूप में 20 लाख रुपये चुनने होंगे. इस तरह आपका सालाना प्रीमियम 86,954 रुपये होगा. यानी आपको हर दिन करीब 238 रुपये निवेश करना होगा. जब 50 साल के हो जाएंगे या फिर पॉलिसी 25 साल मेच्‍योर होगी तो नॉर्मल लाइफ कवर बेनिफिट के तहत 54.50 लाख रुपये मिलेंगे.

4 तरीकों से कर सकते हैं प्रीमियम का भुगतान

एलआईसी जीवन लाभ इंश्‍योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान आप मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर कर सकते हैं. अगर मासिक प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो आपको 5,000 रुपये हर महीने देने होंगे. अगर आप तिमाही भुगतान करते हैं तो आपका प्रीमियम 15,000 रुपये बनेगा. छमाही प्रीमियम देने पर आपको 25000 रुपये देने होंगे और अगर आप साल में एक बार ही प्रीमियम का भुगतान करते हैं तो आपको 50,000 रुपये का भुगतान करना होगा.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next