कोल इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत बढ़कर 6,547 करोड़ रुपये पर

विज्ञापन

नयी दिल्ली. 29 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 57 प्रतिशत बढ़कर 6,547 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कोल इंडिया (सीआईएल) ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 4,167 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में 20.8 प्रतिशत बढ़कर 44,179 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 36,553 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तवर्ष 2026-27 के लिए 10.25 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है। सीआईएल ने चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में 7,965.67 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया।

कंपनी ने चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 32.1 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि पिछले वित्तवर्ष की पहली छमाही में यह आंकड़ा 32.91 करोड़ टन था।

भाषा राजेश राजेश रमण

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook