एप डाउनलोड करें

श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ की अनुठी घोषणा : भागवत प्रीमियर लीग 2 विजेता टीम करेगी श्री चारभुजानाथ नि:शुल्क दर्शन यात्रा

इंदौर Published by: Anil Bagora-Sunil Paliwal Updated Fri, 08 May 2026 01:46 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Anil Bagora-Sunil Paliwal

इंदौर. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर (धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, सेवा संस्थान) द्वारा इंदौर से श्री चारभुजानाथ जी गड़बोर राजस्थान AC बस द्वारा एक अनूठी अमावस दर्शन यात्रा दिनांक 16 मई 2026 शनिवार सुबह 7:00 बजे श्री चारभुजा मंदिर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी धर्मशाला इंदौर से प्रस्थान होने जा रही है.

संघ के सह संयोजक व श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश गोपीलाल व्यास (जावड) ने पालीवाल वाणी को बताया कि दिनांक 2 मई 2026 शनिवार को श्री चारभुजा मंदिर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर स्थित धर्मशाला में भागवत सेवा समिति द्वारा भागवत प्रीमियर लीग संस्करण 2 ट्रॉफी अनावरण समारोह का आयोजन रखा गया.

जिसमें दिनांक 6 मई से 10 मई 2026 तक होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी से अवगत कराया गया. इस समारोह में अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ-साथ मुख्य अतिथि के तौर पर श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के मुख्य संयोजक संतोष हीरालाल जी जोशी (सन्टू) बिजनौल को भी आमंत्रित किया गया. इस अवसर पर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच की भागवत सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी व विजेता टीम को AC बस द्वारा पुरस्कार स्वरूप निःशुल्क श्री चारभुजानाथ जी गड़बोर राजस्थान के दर्शन करने की घोषणा की गई.

इस चारभुजा अमावस दर्शन यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले अन्य प्रमुख दर्शन श्री महाकालेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग उज्जैन, अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदसौर, आवरी माता जी, श्री सांवलिया सेठ मंडफिया, श्री शनि महाराज, श्रीनाथजी नाथद्वारा, एकलिंग जी महादेव कैलाशपुरी उदयपुर, श्री द्वारिकाधीश जी कांकरोली, रोकड़िया हनुमान जी, श्री रूपनारायण जी सेवतंत्री सभी दर्शन समय अभाव अनुसार कराए जाएंगे. 

इस यात्रा के दौरान नाश्ते, भोजन व रात्रि विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर की ओर से रहेगी. संभवत समय व परिस्थिति अनुसार यात्रा दिनांक व रास्ते के दर्शन में परिवर्तन किया जा सकता है.  

" जै चारभुजा री "

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next